home page

सिरमौर के बर्फीले क्षेत्रों में जनसंख्या जनगणना कार्य का द्वितीय चरण 1 सितंबर से

 | 

नाहन, 29 अगस्त (हि.स.)।उ पायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में बर्फीले क्षेत्र जिसमें तहसील नोहराधार के 10 गांव नोहराधार, बांदल, चाड़ना, चुनवीबौड़, सैल, घंडूरी, चौरास टारना, तलांगना, चूडधार और भोग भटेवरी शामिल है, में जनसंख्या गणना कार्य 01 सितंबर, से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर इन क्षेत्रों की लगभग 9 हजार, 675 लोगों की जनगणना संबंधित जानकारियां एकत्रित करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि जनगणना कार्य में प्रयुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा दी गई जानकारीे भविष्य में विकास कार्यों के लिए नीति निर्धारण हेतू उपयोगी सिद्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर