home page

बसंत किरण बाबू को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, अब पर्यावरण मंत्रालय में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट

 | 

नाहन, 07 मार्च (हि.स.)। जिला सिरमौर में वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा देने वाले मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को भारत सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट का पद प्रतिनियुक्ति आधार पर संभालेंगे। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी।नई जिम्मेदारी के तहत वे ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों से संबंधित फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट के तहत आने वाले प्रस्तावों का निरीक्षण करेंगे और उनके अनुमोदन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे।

सिरमौर में अपने कार्यकाल के दौरान बसंत किरण बाबू ने वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहल कीं। जंगलों को आग से बचाने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवी संगठनों को भी जोड़ा गया। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर