home page

हिमाचल के सीबीएसई सरकारी स्कूलों में 10 प्रधानाचार्यों की तैनाती, आदेश जारी

 | 

शिमला, 09 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सीबीएसई से संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रधानाचार्य संवर्ग के अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के विद्यालयों में कुल 10 प्रधानाचार्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार दीप्ति राणा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समताना से शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हमीरपुर भेजा गया है। सुशील कुमार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बोह से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़सर में तैनाती दी गई है।

अनिता को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह बेरी, ऊना से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अमलेहर, हमीरपुर भेजा गया है। राजेश कुमार डोड को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़, मंडी से शहीद जितेंद्र स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहरी, हमीरपुर में तैनात किया गया है।

ऊना जिले में अमर सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेउरी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, ऊना भेजा गया है। हरदीप ठाकुर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदारण, हमीरपुर से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबोटा, ऊना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

रविंद्र सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोहंज, हमीरपुर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीन, कांगड़ा भेजा गया है। रविंद्र शर्मा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वालामुखी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरौली कोहाला, कांगड़ा में तैनाती दी गई है।

बिलासपुर जिले में दिनेश कुमार डोगरा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुनाहा, सोलन से प्रधानमंत्री श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर भेजा गया है।

कमल देव शर्मा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घागस से शहीद विजय पाल स्मारक प्रधानमंत्री श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं में नई जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा विभाग ने आदेश में कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी नई तैनाती वाले विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना विभाग को भेजेंगे। सीबीएसई से संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की तैनाती और स्थानांतरण प्रदेश में लागू उत्कृष्ट विद्यालय योजना के प्रावधानों के अनुसार किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा