home page

छात्रों के हित में बदला जाये बस का समय, ग्रामीणों ने परिवहन निगम को दिया ज्ञापन

 | 
छात्रों के हित में बदला जाये बस का समय, ग्रामीणों ने परिवहन निगम को दिया ज्ञापन


नाहन, 20 मई (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते गांव रामा व धगेड़ा के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम नाहन से मिला और उनसे रामा से धगेड़ा के लिए सरकारी बस का समय बदलने की मांग की। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुषमा रानी ने बताया कि स्कुल प्रबंधन कमेटी ने एक बैठक करके इस बस समय सारिणी को बदलने की मांग को पारित किया है। उन्होंने बताया कि धगेड़ा की ओर से आने वाले जिसमे बच्चे शामिल हैं शाम को घर जाने के लिए बस की समस्या है।

क्योंकि एचआरटीसी की बस 2 बजकर 45 मिनट पर रामा से चलती है जबकि पाठशाला में छुट्टी का समय 3 बजे है। जिसके चलते बच्चों को 7 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। जिनमे से कई बच्चे तो जंगलों से होकर भी जाते हैं। इसलिए आज यह मांग पत्र दिया गया है जिसमे बस समय को 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजे करने का अनुरोध किया गया है ताकि स्कूली बच्चों को सुविधा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर