home page

मंडी के त्रिफालघाट में अनियंत्रित एचआरटीसी बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 | 
मंडी के त्रिफालघाट में अनियंत्रित एचआरटीसी बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


मंडी, 22 जून (हि.स.)। मंडी जिला के त्रिफालघाट में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सरकाघाट डिपो की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस सरकाघाट-चौकी रूट पर जा रही थी। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जबकि बस के चालक व परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसारके अनुसार बस एचपी66ए-2558 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में केवल चालक और परिचालक ही मौजूद थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि बस में यात्री होते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। बस में अचानक आई खराबी की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे पलट गई। लोगों ने चालक की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी से बड़ा नुक्सान टल गया। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले कुछ समय के दौरान एचआरटीसी बसों के हादसों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन को लेकर सवाल खड़े करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा