home page

ड्रॉप्स ऑफ होप ने सितंबर में 59 यूनिट रक्तदान किया

 | 
ड्रॉप्स ऑफ होप ने सितंबर में 59 यूनिट रक्तदान किया


नाहन, 01 अक्टूबर (हि.स.)।मानवता की सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर रहने वाली संस्था ‘ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी नाहन’ ने सितंबर माह (01 सितंबर से 30 सितंबर ) की अपनी मासिक रिपोर्ट जारी की है। संस्था के सदस्यों और समर्पित रक्तदाताओं ने एक महीने के भीतर कुल 59 यूनिट रक्तदान डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में संपन्न कराया गया, जबकि विभिन्न राज्यों के बड़े अस्पतालों में भर्ती जिला सिरमौर व अन्य क्षेत्रों के मरीजों के लिए दर्जनों यूनिट्स रक्त और प्लेटलेट्स का प्रबंध किया गया।सोसाइटी के माध्यम से सितंबर माह में नाहन मेडिकल कॉलेज में कुल 59 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसमें विभिन्न दुर्लभ व आवश्यक ब्लड ग्रुप शामिल रहे।

नाहन के अलावा, संस्था के सदस्यों ने हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के प्रमुख अस्पतालों में पहुंचकर जीवन रक्षक सहायता प्रदान की।संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि यह पूरी उपलब्धि सभी सदस्यों के निस्वार्थ सहयोग और दिन-रात की मेहनत का परिणाम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर