home page

बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध

 | 
बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध


मंडी, 11 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर काले विले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से बोर्ड मैनेजमेंट के खिलाफ विरोध दर्ज किया। 10 दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद विद्युत बोर्ड की ओर से नॉन आईटीआई व आईटीआई होल्डर तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन व वरिष्ठता में आ रही समस्या का कोई हल न निकलने के कारण तकनीकी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थल पर काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया । जिसमें प्रदेश के 30 लाख उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का विघ्न नहीं आने दिया ।

जिलाध्यक्ष तनुज शर्मा और जिला सचिव प्रताप ठाकुर ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हो बतलाया कि तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले लगभग 2 सालों से प्रदेश सरकार व बोर्ड मैनेजमेंट से समस्या का हल करने का आग्रह किया था परंतु अभी तक इसका हल नहीं हो पाया है इस कारण आज से 15 दिन तक हम काले विले लगाकर विरोध दर्शन कर रहे हैं अगर फिर भी बोर्ड प्रबंधन व सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं देती है इसका हल नहीं निकलती है तो आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारिणी जो भी निर्णय इसमें लगी उसमे जिला मंडी के तकनीकी कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर संघ के साथ इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाएंगे और इसका हल करके ही दम लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा