home page

हिमाचल भाजपा ने तीन प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां कीं

 | 

शिमला, 04 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार के तहत शुक्रवार को परिवहन प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और बुनकर प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजकों और जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद नियुक्तियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने रमेश कमल, संजय ठाकुर और महेंद्र मनकोटिया को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि नई टीम परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संगठन का संवाद मजबूत करने और उनकी समस्याओं व सुझावों को पार्टी के सामने रखने का काम करेगी।

भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद पंडित ने मीना शर्मा, प्रकाश बंसल और मकर ध्वज को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। जिला स्तर पर चंबा में सुधीर शर्मा, देहरा में विपु शर्मा, हमीरपुर में रजनीश शर्मा, कांगड़ा में संजीव गोस्वामी, कुल्लू में मोती राम शर्मा, किन्नौर में रणजीत नेगी, लाहौल-स्पीति में सतीश लाल शर्मा, महासू में विकास पालसरा, मंडी में कृष्ण वैद्य, नूरपुर में राम कुमार शर्मा, पालमपुर में परवेश शर्मा, शिमला में अशोक शर्मा, सोलन में लाज किशोर शर्मा, सुंदरनगर में चुड़ामणि शर्मा, सिरमौर में रणजीत जुब्बड और ऊना में मनोहर लाल को जिला संयोजक बनाया गया है।

देव समाज प्रकोष्ठ की नई टीम प्रदेश की देव संस्कृति, परंपराओं और देव समाज से जुड़े विषयों को संगठन के स्तर पर आगे बढ़ाने का काम करेगी।

बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवचरण चौहान ने अनिल कल्हान, दाबा ठाकुर, जीवानन्द ठाकुर और सुखराम को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। मंडी जिला में लाल दास और किन्नौर जिला में विद्यासागर को जिला संयोजक बनाया गया है। प्रकोष्ठ के माध्यम से बुनकरों, हस्तशिल्पियों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संगठन का संपर्क बढ़ाया जाएगा।

तीनों प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ संबंधित वर्गों को संगठन से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा