home page

भाजपा हमीरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार

 | 
भाजपा हमीरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार


हमीरपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। राकेश ठाकुर ने बताया कि आज आयोजित भाजपा जिला हमीरपुर की कार्यसमिति की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान जिला हमीरपुर के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा सचिव अमित ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों से पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग ली तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीनों के लिए जिला स्तर पर अल्पकालिक विस्तारक योजना चलाई जाएगी। इसके तहत अन्य विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले विस्तारक प्रत्येक मंडल में जाकर संगठनात्मक ढांचे का विस्तृत विश्लेषण करेंगे तथा जहां भी आवश्यक होगा, वहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा