home page

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

 | 
भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस


सोलन, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों एवं महान नेताओं को नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा के संकल्प तथा पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम माला अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर शैलेंद्र ने कहा कि वर्ष 1980 में बोया गया यह विचारों का बीज आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा की छाया प्रदान कर रहा है। यह विचारधारा न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी स्वीकार्यता प्राप्त कर रही है।

अंत्योदय के सिद्धांत अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने — के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इस विचारधारा को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा