home page

जिला परिषद वार्ड 6 सतौन से भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन

 | 
जिला परिषद वार्ड 6 सतौन से भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन


नाहन, 07 मई (हि.स.)। जिला परिषद वार्ड 6 सतौन से भाजपा प्रत्याशी रजनीश चौहान ने आज भारी समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने यह साफ संदेश दे दिया कि क्षेत्र में रजनीश चौहान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रजनीश चौहान ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड के विकास, सड़क, पेयजल, शिक्षा और युवाओं के हितों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है और इसी सोच के साथ वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

वहीं भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जिला परिषद वार्ड 6 में इस बार भाजपा मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी और जनता विकास के नाम पर भाजपा का समर्थन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर