home page

राजीव बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 | 
राजीव बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


नाहन, 26 जुलाई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर माजरा में शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट कर नमन किया।

डॉ. बिंदल ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण किया करते हुए कहा कि अटल जी के दृढ़, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। अटल जी के नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा भारतीय सेना के शौर्य ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति और संकल्प का परिचय दिया।

शहीद राजेश कुमार वर्मा की पत्नी राखी वर्मा को इस मौके सम्मानित किया गया।डॉ. राजीव बिंदल ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अवसर पर माजरा में पौध रोपण किया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौध रोपण का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध रोपण का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर