home page

नाहन में हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, शहर के चार स्कूलों के 53 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 | 

नाहन, 31 अगस्त (हि.स.)।भारत विकास परिषद की नाहन शहर शाखा की ओर से सोमवार को शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन, आदर्श विद्या निकेतन, शिशु विद्या निकेतन और सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल के 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

भारत विकास परिषद शाखा नाहन शहर के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ज्ञान से परिचित करवाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगले सप्ताह क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर