home page

सिरमौर पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश व हिमपात से फसलों को मिली संजीवनी

 | 
सिरमौर पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश व हिमपात से फसलों को मिली संजीवनी


नाहन, 21 मार्च (हि.स.)। सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां ठंड एक बार फिर बढ़ गई है, वहीं किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से जल स्रोतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आने वाले समय में सिंचाई की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर उन किसानों के लिए यह मौसम वरदान साबित हुआ है, जिनके पास सिंचाई के पुख्ता साधन नहीं हैं और जो पूरी तरह वर्षा पर निर्भर रहते हैं।

जिले के कई इलाकों में मटर, लहसुन, गेहूं, जौ, चना और आलू जैसी नगदी फसलों को इस बारिश से सीधा लाभ मिला है। वहीं बागवानी से जुड़े लोगों ने भी इसे फलों के लिए अनुकूल बताया इस बर्फबारी का असर जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर भी देखने को मिला, जहां ताजा हिमपात ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है।

संगड़ाह के किसान विजय कुमार ने बतायाकि इस वर्षा से क्षेत्र में मटर, लहसुन, गेहूं, जौ, चना और आलू जैसी नगदी फसलों को इस बारिश से सीधा लाभ मिला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर