home page

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भाजपा का डंका, पंचायत समिति संगड़ाह पर कब्जा

 | 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भाजपा का डंका, पंचायत समिति संगड़ाह पर कब्जा


नाहन, 01 जुलाई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत आज सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह में बीडीसी के चेयरमैन और वाइस चेयर मैन के लिया चुनाव हुए। इस में भाजपा ने बाजी मारते हुए दोनों पदों पर कब्जा किया।

संगड़ाह में कुल 15 पंचायत समिति के वार्ड हैं जिनमें चेयरमैन के लिए भाजपा समर्थित अनिला चौहान को 8 मत मिले और कांग्रेस समर्थित को 7 मिले। इसी तरह से वाइस चेयर मैन के लिए भाजपा समर्थित दिनेश सिंह को 9 मत मिले और कांग्रेस समर्थित को 6 इस तरह से भाजपा ने अपनी बीडीसी बनाकर कांग्रेस को सोचने और मजबूर कर दिया।

चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रक्रिया के पश्चात एसडीएम संगड़ाह सुनील कैयथ द्वारा नव-निर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष अनिला कुमारी व उपाध्यक्ष ठाकुर दिनेश चौहान को संविधान के तहत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि संगड़ाह में भाजपा समर्थित पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना प्रदेश की सरकार को स्पष्ट संदेश है कि लोग इस सरकार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गृह निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित पंचायत समिति बनना एक अहम बात है।उन्होंने इस जीत को लोक तंत्र की जीत बताते हुए कहाकि कांग्रेस के लाख प्रयासों,प्रलोभनो के बावजूद भी भाजपा समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की साथ ही कांग्रेस सदस्यों ने भी उन्हें समर्थन दिया।

उल्लेखनीय है कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति संगड़ाह एवं नवगठित पंचायत समिति ददाहू आती हैं। इससे पूर्व पंचायत समिति ददाहू में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि पंचायत समिति संगड़ाह में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर