home page

भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आबादी प्लाटों का आवंटन 18 मार्च को

 | 

ऊना, 28 फ़रवरी (हि.स.)। भाखड़ा बांध विस्थापित 27 पात्र परिवारों को आवासीय प्लॉटों का आवंटन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा पारित आदेशों की अनुपालन में किया जा रहा है। यह आवंटन प्रक्रिया दिनांक 18 मार्च को प्रातः 11:30 बजे ग्राम देसू जोधां , तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) में संपन्न होगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता, आरएंडएम तथा एसआर मंडल, बीबीएमबी, नंगल टाउनशिप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

उपायुक्त कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने ऊना और बिलासपुर के सभी संबंधित भाखड़ा बांध विस्थापितों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने का निर्देश दिए गए हैं। इनमें ऊना जिला से श्री धियान सिंह सुपुत्र श्री सुंदर, पिछला गाँव ढीयोंगली, तहसील और ज़िला ऊना तथा नरायण देवी (विधवा)सुपुत्री रतन सिंह, गाँव मगनोहल मियाँ , तहसील और ज़िला ऊना शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्राम देसू जोधा में बसाए गए 27 पात्र भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को न्यायालय के आदेशानुसार आवासीय प्लॉट प्रदान किए जा रहे हैं, लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए पुनर्वास प्रक्रिया को गति मिलेगी और प्रभावित परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण राहत प्राप्त होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला