पँचम नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचे 12 हजार श्रद्धालु
| Sep 26, 2025, 21:21 IST
नाहन, 26 सितंबर (हि.स.)।देश में इन दिनों आश्विन नवरात्र चले हुए हैं और प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। जिला में उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और 5 लाख 54 हजार 420 रूपये का चढ़ावा चढ़ा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

