home page

आयुष्मान आरोग्य शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 67 के किए एक्स-रे

 | 
आयुष्मान आरोग्य शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 67 के किए एक्स-रे


मंडी, 11 सितंबर (हि.स.)। राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत मंडी जिला की ग्राम पंचायत रिछनी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 67 एक्स-रे किए गए, जबकि 60 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 23 लोगों के एचआईवी, 23 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत रिच्छनी के प्रधान लवेश्वर चौहान तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

शिविर में पीएचसी सेरी की चिकित्सक डॉ. अक्षिता, सुपरवाइजर निर्मला, रेडियोग्राफर जय सिंह, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक लोभ सिंह ठाकुर, काउंसलर राकेश कुमार तथा स्थानीय सीएचओ दिव्य ठाकुर तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा