home page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्ट ऑफ लिविं’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे

 | 

मंडी, 08 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने और इसके संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र बेंगलुरु में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे । यह जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग के जिला प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि

भारत के इस सबसे दूरगामी मानवीय एवं आध्यात्मिक आंदोलन के साढ़े चार दशक पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस वैश्विक समागम में 182 से अधिक देशों के प्रतिभागी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होंगे। यह आयोजन समाज के हर वर्ग राजनेताओं, सिविल सेवकों, किसानों, इंजीनियरों, गृहिणियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर लाएगा, जो गुरुदेव के दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के वैश्विक प्रभाव का एक अनूठा उत्सव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य वक्तव्य देंगे तथा नव-निर्मित ‘ध्यान मंदिर’ एक विशेष ध्यान कक्ष का उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही, वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। 1981 में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा स्थापित 'आर्ट ऑफ लिविंग' आज एक वैश्विक, स्वयंसेवक-आधारित मानवीय और शैक्षिक संगठन बन चुका है। 182 देशों में सक्रिय यह संस्था 'सुदर्शन क्रिया' जैसी परिवर्तनकारी श्वास तकनीकों और सतत विकास के क्षेत्र में अपनी अग्रणी ठोस पहलों के माध्यम से अब तक 100 करोड़ से अधिक जीवन को स्पर्श कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ‘बिम्सटेक युवा नेतृत्व आदान-प्रदान’, जिसमें सभी सात बिम्सटेक देशों के युवा नेता ‘आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ में केंद्रित नेतृत्व प्रशिक्षण (लीडरशिप इमर्शन) हेतु एकत्र होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा