home page

प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन

 | 
प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन


मंडी, 02 मई (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला परिषद मण्डी के सदस्यों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन से संबंधित शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके अनुसार सारणी 1 में जिला परिषद वार्ड संख्या 22-महादेव के स्तम्भ 7 (जिला परिषद सदस्यों के लिए अधिकारी जिसके समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे) में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना०) सुंदरनगर के स्थान पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (ना०) बल्ह तथा स्तम्भ 10 में अंकित (जिला परिषद सदस्यों के नामांकन हेतु स्थान) कार्यालय उपमंडलाधिकारी (ना०) सुन्दरनगर के स्थान पर उपमंडलाधिकारी (ना०) बल्ह पढ़ा जाए।

एक अन्य शुद्धि पत्र के तहत विकास खण्ड धनोटू की क्रमशः पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार सारणी 1 (पंचायत समिति हेतु) में स्तम्भ 7 (पंचायत समिति सदस्यों के लिए अधिकारी जिसके समक्ष नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे) में सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार बल्ह) के स्थान पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी (नायब तहसीलदार बल्ह) पढ़ा जाए। सारणी 2 (ग्राम पंचायत हेतु) में ग्राम पंचायत घीड़ी के स्तम्भ संख्या 10 में अंकित ग्राम पंचायत के प्रधान, उप-प्रधान व सदस्यों के परिणाम की घोषणा का स्थान पंचायत कार्यालय मगर पाधरू के स्थान पर पंचायत कार्यालय घीड़ी संशोधित किया गया है।

इसी प्रकार विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायतों के पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए जारी प्रारूप 17-निर्वाचन कार्यक्रम के नोटिस में भी आंशिक संशोधन संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार सारणी 1 क्रम संख्या 3 ग्राम पंचायत कैहड़ के स्तम्भ संख्या 6 में अंकित वार्ड संख्या 7 को खियूरी दोम-1 के स्थान पर खियूरी दोम-2 तथा सारणी 1 के क्रम संख्या 44 ग्राम पंचायत कसारला के स्तम्भ 10 में नामांकन के स्थान को पंचायत कार्यालय बैहल के स्थान पर पंचायत कार्यालय कसारला संशोधित किया गया है। साथ ही सारणी 2 में ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के स्तम्भ संख्या 9 में अंकित मतगणना की तारीख व समय में अंकित तारीख 26-05-2026 के स्थान पर 28-05-2026 संशोधित किया गया है तथा सारणी 2 में ग्राम पंचायत नागचला के स्तम्भ संख्या 8 व 10 में अंकित पंचायत कार्यालय स्योहली के स्थान पर पंचायत कार्यालय नागचला संशोधित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा