home page

महिला क्लब आर्ट ऑफ लिविंग मंडी ने वृद्ध आश्रम में किया भजन सतसंग

 | 
महिला क्लब आर्ट ऑफ लिविंग मंडी ने वृद्ध आश्रम में किया भजन सतसंग


मंडी, 20 सितंबर (हि.स.)। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर महिला क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग मंडी के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू में जा कर वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान सदस्यों ने भजन एवं सत्संग किया, जिससे आश्रम का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया।

महिला क्लब की प्रधान किरण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताना और उनकी खुशियों में शामिल होना सभी के लिए सुखद अनुभव रहा।

महिला क्लब की डायरेक्टर माया वर्धान ने कहा कि महिला क्लब द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। सेवा और मानवता के प्रति समर्पण क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में सभी बुजुर्गों से मिलकर बहुत अच्छा और आत्मीय अनुभव रहा। उनके साथ समय बिताने से मन को संतोष और सकारात्मक ऊर्जा मिली। इस अवसर पर महिला क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों के स्वस्थ, सुखी एवं प्रसन्न जीवन की कामना की और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा