अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल
शिमला, 29 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के पंथाघाटी स्थित आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हर्ष महाजन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।
हर्ष महाजन की कुछ दिन पहले एक धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। चक्कर आने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वर्तमान में वह अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
मुलाकात के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई है कि हर्ष महाजन का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े रहे हैं तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हर्ष महाजन जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर पहले की तरह जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हों।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज और जनता के विभिन्न मुद्दों से लगातार जुड़े रहते हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि हर्ष महाजन जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर हर्ष महाजन ने अनुराग ठाकुर के अपने आवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और प्रदेशभर के लोगों से मिली शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह और समर्थन से उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पाने में भी बल मिला है।
हर्ष महाजन ने विश्वास जताया कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से अपने सार्वजनिक दायित्वों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है और स्वास्थ्य में सुधार के साथ वह जल्द ही नियमित गतिविधियों में भाग लेना शुरू करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

