home page

सितंबर में होगा अग्निवीर भर्ती का ग्राउंड टेस्ट

 | 

हमीरपुर, 24 जून (हि.स.)। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर भर्ती-2027 की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिले के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट एवं मेडिकल के लिए संभवतः सितंबर में अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। कर्नल श्रीधर राजन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे इसके लिए तैयारी शुरू कर दें और संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आते ही अपने आवश्यक दस्तावेज भी बनवा लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला