home page

निरमंड में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

 | 

कुल्लू, 18 सितंबर (हि.स.)। थाना निरमंड के अंतर्गत सेरी के पास वीरवार देर रात एक ऑल्टो कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार दुराह की ओर आ रही थी। इसी दौरान सेरी के पास एक मोड़ पर चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी कुल्लू अभिषेक शेखर ने बताया कि हादसे में हरि सिंह निवासी गांव शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी गांव डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह