home page

सिरमौर में बाइक हादसे में युवक की मौत

 | 

नाहन, 27 मई (हि.स.)। सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा बायला के पास हुआ, जहां मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अरुण लाल के रूप में हुई है, जो कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अरुण लाल मोटरसाइकिल नंबर HP17D-1830 पर सवार था। जैसे ही वह बायला क्षेत्र के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर