home page

कुल्लू सड़क हादसे में मंडी जंजैहली के युवक के निधन पर जयराम ठाकुर ने किया शोक व्यक्त

 | 

मंडी, 24 नवंबर (हि.स.)।

कुल्लू में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सराज क्षेत्र के जंजैहली स्थित बायला निवासी चेतन पुत्र टिक्कम राम के असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।

जारी शोक संदेश में जयराम ठाकुर ने कहा है कि युवा चेतन का इस तरह चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है और यह परिवार व समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन और दुःख की घड़ी में पूरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।

इसके साथ ही, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुराह निवासी योगराज के प्रति भी चिंता व्यक्त की गई है। उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की गई है, ताकि वे शीघ्र ही अपने परिवार के बीच लौट सकें। क्षेत्र के लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा