माजरा में ई-रिक्शा की टक्कर से दो घायल
| Apr 8, 2026, 17:46 IST
नाहन, 08 अप्रैल (हि.स.)। सिरमौर जिला में माजरा में पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पवन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव संतोषगढ़, डा0 पुरुवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे राहगीर और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए।
पुलिस ने ई-रिक्शा चालक धर्मेन्द्र कुमार निवासी गांव, डा0 व थाना दरियापुर, तह0 दरियापुर, जिला छपरा (बिहार) के खिलाफ धारा 281, 125(a) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

