home page

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

 | 
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल


कुल्लू, 01 मार्च (हि.स.)। कुल्लू जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि अन्य 3 घायल हुए हैं।

सड़क हादसा नग्गर के जाणा सड़क मार्ग पर रविवार सुबह सवेरे उस दौरान हुआ जब फागली उत्सव के लिए मंदिर में देवता के दर्शन करके 5 दोस्त जीप एच पी 34 ई - 1427 में वापिस लौट रहे थे लेकिन जीप जब जाणा वॉटरफॉल के समीप पहुंची तो जीप चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में ही गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौका पर इकठ्ठा हो गए तथा राहत ओर बचाव कार्य शुरू कर दिए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

पुलिस ने मौका पर पहुंच कर दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के बाद घायल युवक विवेक (20 वर्ष), निवासी गांव कोटाधार, कुल्लू के बयान दर्ज किए जिसमें घायल ने बताया कि हादसा उस दौरान हुआ था जब चालक अपना नियंत्रण खो बैठा ओर गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान अविनाश पैतृक गांव सौर (डाकघर कराड़सू) और विवेक निवासी गांव कोटाधार कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह