वन संरक्षण के लिए एबीवीपी नाहन का अभियान, पेड़ों पर लगाए जागरूकता पोस्टर
नाहन, 22 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नहान द्वारा नाहन शहर में पर्यावरण जागरूकता हेतु वनों को बचाने की पहल की गई। नाहन इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा शिलाई अवैध कटान को लेकर विद्यार्थी परिषद वन संरक्षण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को वन संरक्षण को लेकर नाहन शहर में वन संरक्षण स्लोगन पेड़ों पर लगाए गए
इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने बताया कि अवैध कटान होने के बाद वन माफिया के खौफ से सभी पेड़ डरे हैं। इन बचाने के लिए इस पहल को परिषद ने किया! उन्होंने कहा कि अभी तक डीएफओ पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। सरकार के संरक्षण में यह पूरा मामला है और छोटे कर्मचारियों को निलंबित किया गया है जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करती है! जब तक इस विषय में उचित कार्यवाही देखने को नहीं मिलती तब तक इस आंदोलन को निरंतर विद्यार्थी परिषद जारी रखेगी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

