एबीवीपी ने छात्र समुदाय की विभिन्न मांगों को लेकर एसपीयू कुलपति सौंपा ज्ञापन
मंडी, 12 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय इकाई मंडी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इकाई सचिव अजय शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिला लेने की तिथि को बढ़ाने, विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस हॉल के एयर कंडीशनर को रानी लक्ष्मीबाई भवन के पुस्तकालय में लगाने । स्वामी विवेकानंद भवन में वाटर कूलर लगाने। पर्यावरण विभाग एवं कॉन्फ्रेंस हॉल की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए ।
वहीं पर स्वामी विवेकानंद भवन में इंटरनेट सुविधा को सुचारू रूप से चलाने। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में स्वीकृत किए गए पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। मांग की गई कि विश्वविद्यालय में बॉयज हॉस्टल का निर्माण किया जाए। मांडव परिसर में मूलभुत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में सिक्योरिटी कैमरा एवं लाइट की सुविधा में सुधार किया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

