home page

आत्मा परियोजना द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में 110 किसानों ने लिया भाग

 | 
आत्मा परियोजना द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में 110 किसानों ने लिया भाग


मंडी, 30 सितंबर (हि.स.)। कृषि विभाग आत्मा परियोजना विकास खंड निहरी की ओर से ग्राम पंचायत चौकी में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में लगभग 110 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग आत्मा परियोजना की जिला उप-परियोजना निदेशक डॉ. सोनल गुप्ता ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कृषि क्षेत्र में उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।

आत्मा परियोजना विकासखंड निहरी के खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक गणेश और मुरारी ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों और इसके लाभों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अधिकारी निशांत शर्मा ने बैंक की विभिन्न कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक अधिकारी ने किसानों को पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा