प्राथमिक शिक्षक संघ क्लस्टर शिक्षा प्रणाली के विरोध में एक मार्च को करेगा आग्रह रैली का आयोजन
नाहन, 23 फ़रवरी (हि.स.)। वर्ष 2025 में प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा में क्लस्टर प्रणाली को लागू करने हेतु एक अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत सेकेंडरी स्कुल से शिक्षक प्राथनिक व प्राथमिक से दूसरे स्कूल में भेजे जा सकते हैं। इसका उस समय भी प्राथमिक शिक्षक संघ ने भारी विरोध किया था और अभी हाल ही में शिमला में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया गया जिसमे 8 शिक्षक सस्पेंड किये गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ क्लस्टर प्रणाली को उनकी पदोन्नति में बड़ी बाधा मान रहा है और साथ ही इसे शिक्षा से खिलवाड़ मान रहा है। इन्ही विषयों को लेकर आज जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाहन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जप प्रकाश शर्मा ने की।
जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सितंबर 2025 में क्लस्टर प्रणाली की अधिसूचना जारी की गयी थी जिसके तभी से विरोध किया जा रहा है। इस प्रणाली के लागू होने से जहां प्राथमिक शिक्षकों की पद्दोन्नती के अवसर खत्न हो जायेंगे वहीं प्राथमिक स्कूलों में सेकेंडरी शिक्षकों से स्कूली बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके इलावा प्रदर्शन में भाग लेने पर 8 शिक्षक सस्पेंड किये गए हैं उनकी भी बहाली होनी चाहिए। संघ प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर एक मार्च को आग्रह रैली का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत सरकार से इस अधिसूचना को वापिस लेने की मांग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आगे बड़ा आंदोलन भी किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

