7 मई को स्टेशन हैडक्वार्टर धर्मशाला में थल सेना के भूतपूर्वकरेगी। सैनिकों की भर्ती
हमीरपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों पर नियुक्ति के लिएचैकमेटसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 5 मई को सीएसडी कैंटीन परिसर हमीरपुर, नादौन और कांगू में, 6 मई को सीएसडी कैंटीन सरकाघाट और 7 मई को स्टेशनहैडक्वार्टरधर्मशाला में थल सेना के भूतपूर्वकरेगी। सैनिकों की भर्ती इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को रहने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हर महीने 38000 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें से पीएफ एवं पीटी की कटौती भी होगी।
भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्डचौक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 8 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।
उपनिदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए सूबेदार मेजर रिटायर्डएसवाईराव के मोबाइल नंबर 99250-31769, जितेंद्र कुमार सिंह 97277-56848 और ब्रजेश तिवारी के मोबाइल नंबर 63943-50610 पर संपर्क किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

