home page

हिमाचल में काॅलेजों के 329 सहायक प्रोफेसर हुए नियमित

 | 
हिमाचल में काॅलेजों के 329 सहायक प्रोफेसर हुए नियमित


शिमला, 16 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत कॉलेज कैडर के 329 सहायक प्रोफेसरों को नियमित किया गया है। कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुरूप उच्च शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए उन सहायक प्रोफेसरों की नियमितीकरण तिथि संशोधित कर 1 अक्तूबर 2025 से नियमित करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने 30 सितंबर 2025 तक लगातार दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर लिया था। विभिन्न विषयों के कुल 329 सहायक प्रोफेसरों को नियमितीकरण का लाभ मिलेगा।

इनमें सबसे अधिक राजनीतिक विज्ञान के 45, हिंदी के 30, अंग्रेजी के 35, अर्थशास्त्र के 31, संगीत के 31, रसायन विज्ञान के 29, गणित के 24, भौतिक विज्ञान के 24 तथा इतिहास के 33 सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। वहीं अर्थशास्त्र के 31, संगीत विषय के 31 समाजशास्त्र 6, संस्कृत 14, हिंदी 30, अंग्रेजी के 36, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 8, भूगोल10, सहायक प्रोफेसर को नियमित किया गया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित महाविद्यालय प्राचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमितीकरण के बाद इन सहायक प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा सहित अन्य वित्तीय एवं सेवा संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। यह फैसला लंबे समय से नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे अनुबंध शिक्षकों के लिए बड़ी है।

2 साल बाद बने नियमित

प्रदेश सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों को दो वर्ष का निरंतर कार्यकाल पूरा करने के बाद नियमित किया जाता है। इसी नीति के तहत 30 सितंबर 2025 तक दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 329 सहायक प्रोफेसरों को अब नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा