home page

सिरमौर में यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंची

 | 
सिरमौर में यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंची


नाहन, 01 अगस्त (हि.स.)।सिरमौर जिला हिमफैड की एक बैठक आज नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता निदेशक हिमफैड सिरमौर राजीव कुमार ने की। बैठक में। किसानों को वितरित की जा रही यूरिया खाद बारे भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय हैकि हिमफैड के माध्यम से प्रदेश में किसानों को खाद व अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इस समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है जोकि कम मात्रा में पहुंच रही है।

निदेशक हिमफैड राजीव कुमार ने बताया कि जिला में यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंच चुकी है और जिला में हिमफैड केंद्रों से वितरित की जा रही है। इस समय हिमफैड के नाहन गोदाम में 340, पोंटा में 540, टिम्बी में 1340, सराहा में 560, गिरी पुल में 740, नोहरा धार में 270 बैग भेजे जा चुके हैं और केवल धामला, संगड़ाह और जमटा में खाद नही पहुंची है एक दो दिनों में वहां भी पहुंच जाएगी। जल्द ही दुसरी यूरिया भी आनेवाली है। उन्होंने किसानों से सब्र रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि सभी को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

राजीव कुमार ने बताया कि वर्षा ऋतु के बाद नाहन केन्द्र से सी सी आई सीमेंट भी 345, रुपये प्रति बैग उपलब्ध कराया जाएगा। यह सीमेंट जिला में लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा है और जिला से जहां यह विक्रय हो रहा है अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर