सातवें नवरात्र पर मंदिर त्रिलोकपुर पहुंचे 25 हजार श्रद्धालु
नाहन, 25 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र में बुधवार को सातवाँ नवरात्र श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। उत्तर भारत की सिद्धपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। मंदिर न्यास के प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 25 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। मंदिर न्यास के प्रवक्ता ने बतायाकि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के बेहतर प्रबंध किया गए हैं और लगातार भंडारों आदि का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसके इलावा मेले में भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और होम गार्ड्स के जवान तैनात हैं और सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं। लोग श्रद्धा पूर्वक माथा टेक रहे हैं और मेले का भी आनंद उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों हरियाणा ,पंजाब ,दिल्ली। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

