श्रावण मास में सोमवार को शिवालयों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
नाहन, 03 अगस्त (हि.स.)।
श्रावण मास को भगवान शिव पार्वती की आराधना एवं पूजा अर्चना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है और खासकर महादेव का जलाभिषेक इस मास में करना फलदाई माना गया है। इन दिनों कांवड़ यात्राएँ भी हो रही हैं और काँवड़ पवित्र गंगा जल से मासिक शिवरात्रि जोकि 11अगस्त को है। उससे जलाभिषेक भी करते हैं।
श्रावण मास के सोमवार को नाहन के ऐतिहासिक एकादश रुद्र महादेव मंदिर रानीताल में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और लोग कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दूध, शहद और जल से जलाभिषेक कर रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन और यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
मंदिर पुजारी पंडित काकू राम शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करना बहुत अच्छा माना जाता है और मन्नतें पूरी करने वाला होता है। सावन में मंदिर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके इलाका 11 अगस्त को मासिक शिवरात्रि पर विशेष आयोजन किया जाएगा और महादेव की विशेष पूजा की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से इस आयोजन में भाग लेने का अनुरोध भी किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

