home page

राज्यपाल करेंगे मातृवंदना विशेषांक व दिनदर्शिका का विमोचन

 | 
राज्यपाल करेंगे मातृवंदना विशेषांक व दिनदर्शिका का विमोचन


शिमला, 12 अप्रैल (हि.स.)। मातृवंदना संस्थान, शिमला द्वारा मातृवंदना पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका (कैलेंडर) के विमोचन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष विशेषांक और दिनदर्शिका का विषय “पंच संकल्प से समाज परिवर्तन” रखा गया है।

यह कार्यक्रम सोमवार 13 अप्रैल को सायं 5:15 बजे गौथिक होटल, गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. उमेश मौदगिल ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य प्रेम कुमार मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, प्रसिद्ध समाजसेवी राज कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला