home page

बिजली बोर्ड पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए व एरियर जल्द किया जाए प्रदान

 | 
बिजली बोर्ड पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए व एरियर जल्द किया जाए प्रदान


नाहन, 13 जून (हि.स.)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन की एक बैठक आज नाहन में आयोजित हुई। इस बैठक में पेंशनरों की कई समस्याओं पर चर्चा की गई और सरकार द्वारा 65 और 70 वर्ष आयु के पेंशनरों को जुलाई तक 100 फीसदी एरियर देने के निर्णय के लिए आभार जताया गया। और साथ ही सरकार और बिजली बोर्ड से मांग भी की गई कि पेंशनरों को 15फीसदी एरियर देने की भी जल्द घोषणा की जाए।

महासचिव कमलेश पुंडीर ने बतायकि बिजली बोर्ड फैमिली पेंशनरों को भी बिना आयु सीमा के उनके भी एरियर की अदायगी कर दे। क्योंकि फैमिली पेंशनरों की आयु कई बार कम भी होती है ऐसे में 65,-70 आयु वर्ग में इन्हें न रखा जाए। इन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से सभी पेंशनरों को बड़े समय से डीए का एरियर नहीं दिया गया है जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, वो भी जल्द अदा किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर