नाहन में 6 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू
नाहन, 02 अप्रैल (हि.स.)। मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग मैनेजर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों को भरा जाना है।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 6 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-30 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर तथा मुफ्त आवास सुविधा दी जाएगी।अभ्यर्थी 06 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

