home page

डिग्री पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को क्लास/ग्रेड सुधारने का मौका

 | 

हमीरपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) और एनईपी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) के तहत स्नातक (यूजी) व स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी क्लास/ग्रेड सुधारने का अवसर देने का निर्णय लिया है। जो अभ्यर्थी अपनी क्लास/ग्रेड सुधार करना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी 11 मई तक ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म तकनीकी विवि में जमा कर सकते हैं।

परीक्षा फॉर्म अभ्यर्थी डाक के माध्यम से या स्वयं तकनीकी विवि में जमा कर सकते हैं। क्लास/गेड सुधार के लिए परीक्षा दिसंबर/जनवरी में प्रस्तावित परीक्षा तिथियों के अनुसार ही होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) और एनईपी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) के तहत बीटेक, एमबीए व एमसीए सहित पीजी के सभी कोर्स वाले अभ्यर्थियों को क्लास/ग्रेड सुधारने के लिए यह अवसर दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म से संबंधित ब्यौरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला