home page

चैत्र नवरात्र के चौदस पर मंदिर त्रिलोकपुर पहुंचे 31500 श्रद्धालु

 | 
चैत्र नवरात्र के चौदस पर मंदिर त्रिलोकपुर पहुंचे 31500 श्रद्धालु


नाहन, 01 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र नवरात्र को लेकर उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ त्रिलोकपुर में लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है। मदिर न्यास माता त्रिलोकपुर मंदिर से प्राप्त सूचना के अनुसार आज नवरात्रि की चौदस पर 31500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका और की 13, 46, 900 राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। इसके इलावा 6 ग्राम 450 मिलीग्राम सोना और 2990 ग्राम चांदी चढ़ावे में प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि माता दुर्गा यहां सिरमौर के त्रिलोकपुर मंदिर में अपने बाल रूप में पिंडी में विराजमान हैं और दूर दूर से लोग यहां शीश नवाने पहुंचते हैं। विशेषकर चैत्र एवं अश्विन नवरात्र में यहां बहुत अधिक संख्या में लोग प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचते हैं और इस अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है। यहां पर चैत्र नवरात्र मेला अभी चौदस तक चलेगा। आज यहां शाम को महा आरती भी आयोजित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर