home page

आईआईएम सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को

 | 
आईआईएम सिरमौर का 10वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को


नाहन, 09 अप्रैल (हि.स.)। जिला सिरमौर के धौलाकुआं स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर में 19 अप्रैल (रविवार) को 10वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष, शासी मंडल के सदस्यगण, निदेशक, संकाय और कर्मचारी इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगे।

समारोह में सिद्धार्थ शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाटा ट्रस्ट्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर