home page

हिसार : स्पार्क-2026 में एमबीए सामान्य अंतिम वर्ष ने मारी बाजी, एमबीए व्यवसाय विश्लेषिकी अंतिम वर्ष रहा उपविजेता

 | 
हिसार : स्पार्क-2026 में एमबीए सामान्य अंतिम वर्ष ने मारी बाजी, एमबीए व्यवसाय विश्लेषिकी अंतिम वर्ष रहा उपविजेता


हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में सांस्कृतिक व ललित कला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों

ने दिखाई प्रतिभा

हिसार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में बुधवार काे आयोजित स्पार्क-2026 में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक

और ललित कला प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं

में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एमबीए सामान्य अंतिम वर्ष ने समग्र विजेता की ट्रॉफी

हासिल की, जबकि एमबीए व्यवसाय विश्लेषिकी अंतिम वर्ष समग्र उपविजेता रहा।

पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर

मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की सांस्कृतिक समिति की संयोजक

प्रोफेसर दीपा मंगला ने अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। ललित

कला वर्ग में रंगोली, मेहंदी, कार्टून चित्रण और चित्र संयोजन प्रतियोगिताएं आयोजित

की गईं। सांस्कृतिक वर्ग में एकल, युगल और समूह नृत्य के साथ एकल गायन प्रतियोगिता

हुई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह

की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सर्वांगीण विकास

का अवसर देती हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अन्य विभागों को भी सांस्कृतिक और रचनात्मक

गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के अधिष्ठाता

प्रोफेसर विनोद कुमार बिश्नोई ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा में शैक्षणिक दक्षता के साथ

प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामूहिक कार्यकुशलता भी महत्वपूर्ण

हैं।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि एक अच्छे प्रबंधन संस्थान का

उद्देश्य विद्यार्थियों को कुशल प्रबंधक बनाने के साथ आत्मविश्वासी, रचनात्मक और जिम्मेदार

व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना भी है। रंगोली प्रतियोगिता में काफी और साहिल ने प्रथम, आशा रानी और महक ने द्वितीय

तथा ईशा और चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में दीप्ति और अनुराधा

प्रथम, पिंकी रानी और प्रीति द्वितीय तथा एमबीए व्यवसाय विश्लेषिकी अंतिम वर्ष की प्रिया

और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। कार्टून चित्रण में एमबीए प्रथम वर्ष, खंड डी के रमन

सचदेवा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्र संयोजन प्रतियोगिता में एमबीए प्रथम वर्ष,

खंड डी की महक प्रथम, एमबीए विपणन अंतिम वर्ष के उज्ज्वल द्वितीय तथा एमबीए वित्त अंतिम

वर्ष की ज्योति वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर