हिसार : शिक्षा के साथ ही छात्रों की खेल प्रतिभा को भी निखार रहे श़िक्षण संस्थान : भव्य बिश्नोई
पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों को सम्मानित करके बढ़ाया हौंसलाहिसार, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने आदमपुर पोलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में पहुंचकर प्रतिभावान खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। सफ़ल खेल आयोजनों के लिए उन्होंने कॉलेज स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही छात्रों की खेल प्रतिभा को भी निखार रहे हैं, वह अपने आप में बेहतरनी है। इससे छात्रों का सर्वांगिण विकास होता है। इसके उपरांत उन्होंने हलके के विभिन्न गांवों में अपनों के सुख दुख में शिरकत की।भव्य बिश्नोई ने बुधवार काे आदमपुर एवं नलवा क्षेत्र के गांवों में जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाली परियोजनाओं की मंजूरी देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मानसून के सीजन में क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की समस्या रहती है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की थी। विधायक रणधीर पनिहार ने भी सदन में इसको लेकर सवाल किया था। सरकार की ओर से बताया गया कि दोनों हलकों में विशेष परियोजनाएं शुरू करने के अलावा हिसार-घग्घर ड्रेन की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी, जो कि सराहनीय कदम है। इसके अलावा ढाणियों में बिजली कनैक्शन के लिए गांव से एक किलोमीटर के दायरे को पांच किलोमीटर करने व 11 सदस्यों पर बिजली यूनिट दिए जाने जैसे निर्णय भी स्वागत योग्य, किसानों के हित में लिए गए फैसले हैं। इन फैसलों का भी वे स्वागत करते हैं और तहेदिल से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हैं, क्योंकि प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर ढाणियां कहीं है तो वह आदमपुर विधानसभा क्षेत्र है। वे मुख्यमंत्री से मांग करते आ रहे हैं कि सभी ढाणियों को 24 घंटे बिजली लाईन से जोड़ा जाए। इस दिशा में लिया गया ताजा निर्णय किसानों, ढाणियों निवासियों के हित में है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

