home page

हिसार : पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल की पुण्यतिथि पर हजारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 | 
हिसार : पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल की पुण्यतिथि पर हजारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


हिसार : पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल की पुण्यतिथि पर हजारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


हिसार : पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजनलाल की पुण्यतिथि पर हजारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधि व समर्थक, कुलदीप बिश्नोई ने जताया आभारहिसार, 03 जून (हि.स.)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की 15वीं पुण्यतिथि पर आदमपुर स्थित उनकी समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए हजारों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर चौधरी भजनलाल के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावनाओं से सराबोर नजर आया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार सुबह आदमपुर पहुंचे और स्वर्गीय चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, विधायक रणधीर पनिहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरी तरह श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया था और इसमें किसी प्रकार का भाषण कार्यक्रम नहीं रखा गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से उपस्थित जनसमूह और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले ही असली परिवार : कुलदीप बिश्नोईकुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही वास्तव में अपने होते हैं। जब परिवार और समर्थकों का विश्वास बना रहता है, तब कोई भी ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि कठिन परिस्थितियों में भी हमारा परिवार और समर्थक वर्ग एकजुट रहता है। उन्होंने कहा कि यह संबंध किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता पर आधारित है। सुख के समय साथ चलने वाले अनेक मिल जाते हैं, लेकिन जो कठिन समय में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें, वही सच्चा परिवार कहलाते हैं।मुख्यमंत्री नायब सैनी का विशेष आभार

कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आदमपुर पहुंचकर स्वर्गीय चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उन्हें समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। चौधरी भजनलाल द्वारा स्थापित जनसेवा, सम्मान और अपनत्व की विरासत को परिवार पूरी निष्ठा, समर्पण और मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर