home page

हिसार का प्रवेश बना लेफ्टिनेंट, बढाया जिले का गौरव

 | 
हिसार का प्रवेश बना लेफ्टिनेंट, बढाया जिले का गौरव


हिसार, 09 मार्च

(हि.स.)। प्रवेश बिश्नोई ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने ज़िले हिसार का नाम

रोशन किया है। वे एचसीएस अधिकारी दर्शन कुमार के बेटे है, जो वर्तमान में अंबाला शहर

के एसडीएम है। पासिंग परेड में प्रवेश बिश्नोई के पिता दर्शन कुमार व माता उषा बिश्नोई

ने चेन्नई के ऑफिसर इंस्टिटयूट में शामिल होकर बेटे को अपना आशीर्वाद दिया। बेटे की

इस खुशी को लेकर प्रवेश बिश्नोई के पैतृक शहर हिसार के साथ-साथ परिवार में खुशी का

मौहाल है। सभी लोग प्रवेश की इस उपलब्धि को लेकर गद्गद् है।

प्रवेश बिश्नोई

ने 12 तक की परीक्षा हिसार से उतीर्ण की है और उसके उपरांत पंजाब विश्वविद्यालय से

लॉ की उपलब्धि हासिल की है। प्रवेश बिश्नोई ने बताया कि उनके मन में बचपन से देश सेवा

करने का सपना है जो कि अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह भी देश सेवा करने

का सपना बहुत बड़ा होता है। आज हम खुली हवा में जो सांस ले रहे है वह हमारे जवानों

की बदौलत है, जो दिन रात सरहद पर हमारी रक्षा के लिए डटकर पहरा दे रहे हैं। उन्होनें

यह भी बताया कि उनकी इस उपलब्धि में उनके पूरे परिवार का अहम योगदान है विशेषकर उनके

पिता दर्शनकुमार बिश्नोई का जिन्होंने हमेशा उसे आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया उनके

आशीर्वाद व अन्य के सहयोग से आज वह इस मुकाम को हासिल कर सका है।

लेफ्टिनेंट प्रवेश

बिश्नोई ने यह भी बताया कि उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए एसएससी से परीक्षा उतीर्ण

की थी जिसके बाद सेना से संबधित ट्रेनिग हासिल की है। बीते रोज़ उन्होंने चेन्नई के

ऑफिसर इंस्टिटयूट से लेफ्टिनेंट की उपाधि ली है, जो दायित्व उन्हें मिला है उसे वे

बखूबी निभाएंगे तथा देश सेवा के लिए तत्परता से कार्य करेगें। उन्होंने यह भी बताया

कि उनकी माता उषा व बड़े भाई जोकि डाक्टर है उसका भी इस उपलब्धि के लिए बड़ा योगदान

है। माता उषा देवी ने हर पल उसके साथ खड़े

होकर उसे आगे बढऩे के लिए अपना आशाीर्वाद दिया है, जबकि भाई ने भी उसमें आत्मविश्वास

भरते हुए वह जीवन में आगे बढ़े इसके लिए उसे प्रोत्साहित किया है।

एसडीएम दर्शन कुमार

ने साेमवार काे बताया कि उनके लिए बड़े ही खुशी की बात है कि उनके छोटे बेटे प्रवेश बिश्नोई ने

कड़ी मेहनत करते हुए लेफ्टिनेंट के पद पर उपलब्धि हासिल की है। हर मां-बाप का सपना

होता है कि उनके बच्चे जीवन में आगे बढ़ते हुए अपने जीवन रूपी लक्ष्य को हासिल करे और यह कार्य उनके बेटे प्रवेश ने कर दिखाया है।

उनके परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी

ने सेना में इस उच्च पद को हासिल किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर