home page

हिसार : एसपी ने वर्दी, अनुशासन से लेकर पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर्स और ईआरवी की तैयारियां जांची

 | 
हिसार : एसपी ने वर्दी, अनुशासन से लेकर पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर्स और ईआरवी की तैयारियां जांची


हिसार : एसपी ने वर्दी, अनुशासन से लेकर पीसीआर, मोटरसाइकिल राइडर्स और ईआरवी की तैयारियां जांची


परेड में परखी पुलिस की मुस्तैदी, 12 पुलिसकर्मी सम्मानित

हिसार, 14 सितंबर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित

साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस

अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और व्यक्तिगत साज-सज्जा को बारीकी

से जांचते हुए ड्यूटी के दौरान अनुशासन और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान एसपी ने साेमवार काे पीसीआर वाहनों, मोटरसाइकिल राइडर्स और ईआरवी की तैयारियों

की भी समीक्षा की। उन्होंने फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों

में लगातार सक्रिय रहने तथा आपात स्थिति में कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर प्रभावी

पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन

की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया और मौके पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। संदिग्ध गतिविधियों

पर नजर रखने के साथ आमजन से बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया।

बेहतर कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा

से सराहनीय कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में निरीक्षक संजय, उप निरीक्षक वेद प्रकाश, उप निरीक्षक भगत राम,

उप निरीक्षक जितेन्द्र, महिला मुख्य सिपाही दर्शना, ईएचसी मनीराम, सिपाही प्रवीन तथा

महिला सिपाही पूजा, अनीता, कविता और मीनाक्षी शामिल रहीं।

एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी,

मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण से किया गया प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है। अच्छे

कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान न केवल उनका उत्साह बढ़ाता है, बल्कि अन्य

कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी

केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही भी है। अनुशासन, बेहतर टर्नआउट,

शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहना और फील्ड में त्वरित प्रतिक्रिया प्रभावी पुलिसिंग

के प्रमुख आधार हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता और संवेदनशीलता के

साथ निभाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर