home page

हिसार : उकलाना नगर पालिका के 11 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

 | 
हिसार : उकलाना नगर पालिका के 11 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया स्वागत

हिसार, 08 अगस्त (हि.स.)। जिले में उकलाना नगर पालिका के 11 पार्षद भाजपा में

शामिल हो गए। उकलाना नगरपालिका में कुल 16 पार्षद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना

गुप्ता ने जिला कार्यालय में उनका स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी को जमीनी स्तर

पर मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार काे आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना

गुप्ता ने सभी पार्षदों का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने भी नवागत पार्षदों का अभिनंदन

करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कुल 16 में

से 11 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से नगर पालिका में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई

है। इसे आगामी दिनों में नगर पालिका की राजनीति और विभिन्न निर्णयों पर पार्टी के प्रभाव

के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर हाल ही में हुए वाइस चेयरमैन

पद के चुनाव को लेकर बने राजनीतिक समीकरणों के बाद पार्षदों का यह कदम स्थानीय राजनीति

में नई दिशा तय कर सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नए साथियों के भाजपा में शामिल

होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पार्षदों से जनहित

और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर