home page

हिसार : इंटरपोलिटेक्निक खेलों के विजेताओं का हुआ सम्मान

 | 
हिसार : इंटरपोलिटेक्निक खेलों के विजेताओं का हुआ सम्मान


आदमपुर के साहिल ने इंटरपोलिटेक्निक एथलेटिक

मीट में 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

हिसार, 10 अप्रैल (हि.स.)। राजकीय बहुतकनीकी

आदमपुर में इंटरपोलिटेक्निक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को

सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य

डॉ. बिजेंद्र सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तथा खेल प्रभारी विजयपाल ने शुक्रवार काे विजेता

प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में मैकेनिकल विभाग के छात्र साहिल

ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया, जिसके लिए उसे

3100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही साहिल ने 800 मीटर दौड़ में रजत

पदक हासिल कर 2100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। गजेंद्र ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य

पदक जीतकर 1100 रुपये का पुरस्कार अर्जित किया, वहीं हर्ष ने 110 मीटर बाधा दौड़ में

कांस्य पदक जीतकर 1100 रुपये से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त इंटरपोलिटेक्निक हैंडबॉल टीम ने

शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को

1500-1500 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों

की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन,

टीमवर्क और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत

और समर्पण से संस्थान का गौरव बढ़ाया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर